Hanuman Chalisa

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Webdunia
सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (17:19 IST)
मुंबई। कंपनियों के तिमाही नतीजे आने की शुरुआत होने से पहले सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 162 अंक टूट गया। आम चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत होने से पहले बाजार में यह उतार-चढ़ाव देखा गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 161.70 अंक के नुकसान से 38,700.53 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.45 अंक टूटकर 11,604.50 अंक पर आ गया।

मुख्य रूप से वित्तीय, धातु और ऊर्जा शेयरों में नुकसान से बाजार में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम चढ़ने से पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर दबाव में रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.81 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक में सबसे अधिक 2.66 प्रतिशत का नुकसान रहा। बजाज फाइनेंस, वेदांता, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई के शेयर 2.57 प्रतिशत तक नीचे आए। वहीं दूसरी ओर इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, टीसीएस, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में लाभ रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 नुकसान में रहे, जबकि 10 में लाभ रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 38,993.60 अंक पर मजबूती के रुख के साथ खुलने के बाद 39,041.25 अंक के उच्चस्तर तक गया। इसने दिन के निचले स्तर 38,520.96 अंक को छुआ और अंत में यह 161.70 अंक या 0.42 प्रतिशत के नुकसान से 38,700.53 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,704.35 अंक पर मजबूती के साथ खुलने के बाद अंत में 61.45 अंक या 0.53 प्रतिशत के नुकसान से 11,604.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,549.10 से 11,710.30 अंक के दायरे में रहा।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा आम चुनाव के लिए मतदान से अगले कुछ सप्ताह के दौरान निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

AI का बूम, कंपनी ने कर्मचारियों को बांटा 3.25 करोड़ का बोनस

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए

अगला लेख