Hanuman Chalisa

भारी बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Webdunia
बुधवार, 8 मई 2019 (16:55 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच वेदांता और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बुधवार को कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 38,000 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,450 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे उतर गया।
 
चीन के अप्रैल के निराशाजनक रहे निर्यात के आंकड़े और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ी तनातनी का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर रहा। इसके अलावा वेदांता के कमजोर तिमाही प्रदर्शन से भी निवेश धारणा कमजोर रही। इन सब वजहों के बीच सेंसेक्स गिरावट के साथ 38,244.18 अंक पर खुला। कारोबार के शुरुआती पहर में यह 0.82 प्रतिशत यानी 312.06 अंक की गिरावट में 38,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 37,964.57 अंक पर आ गया।
 
निफ्टी की शुरुआत भी गिरावट में 11,478.70 अंक से हुई। कारोबार के दौरान यह भी 80.70 अंक यानी 0.70 प्रतिशत का गोता लगाता हुआ 11,450 अंक के नीचे 11,417.20 अंक पर आ गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख