Hanuman Chalisa

चुनाव परिणाम से एक दिन पहले फिर चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Webdunia
बुधवार, 22 मई 2019 (10:54 IST)
मुंबई। आम चुनावों के नतीजों से पहले तेल एवं गैस, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 153 अंक चढ़ा। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 153.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 39,122.10 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 35.90 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 11,745.00 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। 
 
विशेषज्ञों के मुताबिक, लोकसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) में मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमानों से निवेशकों की धारणा सकारात्मक रही। चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार (23 मई) को आने हैं।
 
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से भी बाजार को बल मिला। शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,185.44 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,090.32 करोड़ रुपए के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे। 
 
महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख