rashifal-2026

शेयर बाजार रिकॉर्ड स्‍तर पर, सेंसेक्‍स 40 हजार के पार, निफ्टी भी उछला

Webdunia
सोमवार, 3 जून 2019 (16:20 IST)
मुंबई। वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों के लाभ में रहने के चलते सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर 516.76 अंक अथवा 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,230.99 अंक पर चल रहा था। कारोबार के दौरान यह 40,254.35 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 149 अंक अथवा 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,071.80 अंक पर चल रहा था और कारोबार के दौरान यह पहली बार 12,081.85 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटो कॉर्प, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, कोल इंडिया, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में पांच प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

कारोबारियों के अनुसार, इस हफ्ते रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद के चलते बाजार में निवेशकों के बीच लिवाली का रुख देखा गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में महिला ने ले ली महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव की क्‍लास, खरी- खरी सुनाकर कहा, आपकी पार्टी काम नहीं कर रही है

मिडिल ईस्ट में जंग के बादल: इस वीकेंड हमले की अटकलें, क्या है ट्रंप का प्लान

Weather Update : आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

AI में भारत का उज्ज्वल भविष्य: पीएम मोदी बोले – नौकरियां घटेंगी नहीं, बढ़ेंगी

ऑस्ट्रेलिया में पाक हॉकी टीम की फजीहत? कप्तान बोले- होटल नहीं मिला, खिलाड़ियों ने मांजे बर्तन

अगला लेख