shiv chalisa

निवेशकों की लिवाली से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्‍स और निफ्टी उछले

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (17:18 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू स्तर पर सरकार के कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों आने वाले वर्षों में भारी निवेश करने की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के बल पर गुरुवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 489 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 140 अंक उछलकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 488.89 अंक उछलकर 39,601.63 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 140.30 अंक चढ़कर 11,831.75 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.64 प्रतिशत चढ़कर 14,680.10 अंक पर और स्मॉलकैप 1.05 प्रतिशत बढ़कर 14,064.86 अंक पर रहा। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव को कम करने की दिशा में वार्ता करने की संभावना बढ़ने से वैश्विक बाजार में तेजी रही।

घरेलू स्तर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अगले कुछ वर्षों में देश में भारी निवेश किए जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कृषि क्षेत्र में 25 लाख करोड़ रुपए निवेश किए जाने के साथ ही कर सरलीकरण पर भी जोर दिया जिससे निवेश धारणा मजबूत हुई और शेयर बाजार में भारी उछाल आया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख