Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में मामूली तेजी, जानिए कितने चढ़े सेंसेक्‍स और निफ्टी

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2019 (17:31 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे तेजी का रुख बना रहा लेकिन बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 22.77 अंक बढ़कर 39839.25 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.45 अंक बढ़कर 11916.75 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.11 प्रतिशत बढ़कर 14961.86 अंक पर और स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत बढ़कर 14320.04 अंक पर रहा। बीएसई में कुल मिलाकर 2651 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें 1314 बढ़त में और 1165 गिरावट में रहे जबकि 172 पिछले सत्र पर टिकने में सफल रहे।

बीएसई के अधिकांश समूह हरे निशान में रहे जिसमें रियलटी 0.76 प्रतिशत, पावर 0.71 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तु 0.57 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल हैं। गिरावट में रहने वालों में आईटी 0.86 प्रतिशत, टेक 0.66 प्रतिशत, सीडी 0.11 प्रतिशत और ऑटो 0.09 प्रतिशत शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार में हरे निशान में रहे, जबकि एशियाई बाजार लाल निशान में बंद हुए। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.79 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.71 प्रतिशत की बढ़त में रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.94 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.53 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.23 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.07 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

183 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव, महंगाई से मिली राहत

Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू

दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत

Live : हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 की मौत

Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?

अगला लेख