Hanuman Chalisa

कच्चे तेल के दबाव में लुढ़का बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी में आई गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (17:19 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल और घरेलू स्तर पर बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 72.98 अंक यानी 0.19 प्रतिशत लुढ़ककर 38,750.13 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,552.50 अंक पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में आज जबरदस्त तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 3 प्रतिशत चढ़कर 66 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। इससे घरेलू बाजार में निवेशकों का विश्वास कमजोर हुआ। आरंभ में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट रहने से घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही।

बीएसई का सेंसेक्स 117.99 अंक की तेजी के साथ 38,941.10 अंक पर खुला और दोपहर बाद 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 39,021.84 अंक पर पहुंचने में कामयाब रहा, लेकिन कच्चे तेल की कीमत में तेजी लौटने से बाजार में बिकवाली हावी हो गई। सेंसेक्स 38,684.85 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद गत दिवस की तुलना में 72.98 अंक ऊपर 38,750.13 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.41 प्रतिशत चढ़कर 14,553.88 अंक पर और स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत की तेजी में 13,776.58 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 2,594 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,252 के शेयर गिरावट में और 1,192 के बढ़त में रहे 150 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

निफ्टी भी 18.25 अंक की बढ़त में 11,601.15 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,639.55 अंक और निचला स्तर 11,538.60 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 30.40 अंक नीचे 11,552.50 अंक पर रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख