Hanuman Chalisa

गिरावट पर लगा ब्रेक, बढ़त में रहे सेंसेक्‍स और निफ्टी

Webdunia
बुधवार, 31 जुलाई 2019 (17:40 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर हुई लिवाली के बल पर 2 दिनों की गिरावट से उबरते हुए बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.88 अंक बढ़कर 37481.12 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 32.60 अंक उठकर 1118 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.72 प्रतिशत बढ़कर 13643.38 अंक पर और स्मॉलकैप 0.34 प्रतिशत बढ़कर 12692.18 अंक पर रहा। बीएसई में अधिकांश समूह बढ़त में रहे जिसमें धातु 2.43 प्रतिशत, तेल एवं गैस 1.06 प्रतिशत और ऑटो 1.26 प्रतिशत प्रमुख है।

टेलीकॉम समूह में सबसे अधिक 1.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कुल 2633 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1355 गिरावट में और 1137 बढ़त में रहे जबकि 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर जर्मनी के डैक्स के 0.29 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी प्रमुख शेयर बाजार गिरावट में रहे जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.69 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.69 प्रतिशत, हांगकांग की हैंगसेंग 1.31 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.86 प्रतिशत शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख