Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 418 और निफ्टी 135 अंक लुढ़के

Webdunia
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (17:57 IST)
मुंबई। अमेरिका के चीनी उत्पादों पर टेरिफ बढ़ाने से दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव बढ़ने के कारण वैश्विक स्तर पर हुई भारी गिरावट और घरेलू स्तर पर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के सरकार के संकल्प से बने कमजोर निवेश धारणा के कारण शेयर बाजार में भूचाल आ गया और यह 5 महीने से अधिक निचले स्तर पर लुढ़क गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 418.38 अंक गिरकर 37 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 36699.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 134.75 अंक टूटकर 10862.60 अंक पर रहा। बीएसई में बड़ी कंपनियों से अधिक छोटी और मझौली कंपनियों पर दबाव रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.26 प्रतिशत गिरकर 13376.45 अंक पर और स्मॉलकैप 1.69 प्रतिशत लुढ़ककर 12284.63 अंक पर रहा।

बीएसई में टेलीकॉम 1.56 प्रतिशत, आईटी 0.69 प्रतिशत और टेक 0.72 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें पॉवर समूह में सबसे अधिक 2.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कुल 2,563 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,690 गिरावट में और 734 बढ़त में रहे जबकि 139 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर चौतरफा बिकवाली देखी गई। अमेरिकी बाजार लाल निशान में खुले। यूरोप और एशिया के लगभग सभी बाजार लाल निशान में बंद हुए। ब्रिटेन का एफटीएसई 2.30 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.56 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.85 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.74 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.69 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.62 प्रतिशत शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख