Hanuman Chalisa

कंपनी कर में छूट से बाजार में बहार, सेंसेक्‍स 1921 अंक उछला

Webdunia
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (17:22 IST)
मुंबई। मंद पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से कंपनी कर में सरकार द्वारा की गई भारी-भरकम कटौती के बल पर शेयर बाजार में एक दशक में सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त दर्ज की गई, जिससे दिवाली से पहले ही बाजार रोशन हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1921.15 अंक उछलकर करीब एक दशक की सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त लेकर 38 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 38014.46 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 569.40 अंक उछलकर 11274.20 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई में मझौली कंपनियों में लिवाली अधिक रही, जबकि छोटी कंपनियों में यह थोड़ी सुस्त रही। बीएसई का मिडकैप 6.28 प्रतिशत बढ़कर 14120.07 अंक पर और स्मॉलकैप 3.94 प्रतिशत बढ़कर 13204.25 अंक पर रहा। सरकार ने सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्थ को गति देने के उद्देश्य से कंपनी कर में भारी कटौती करने की घोषणा की है, जिससे सरकारी राजस्व पर 1.45 लाख करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।

घरेलू कंपनियों के लिए कंपनी कर को 30 फीसदी से कम कर 25.10 प्रतिशत और एक अक्टूबर से बनने वाली नई कंपनियों के लिए इसे कम कर 17.10 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही नई कंपनियों को न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) से भी मुक्त कर दिया गया जबकि पुरानी घरेलू कंपनियों के लिए मैट को 18.5 प्रतिशत से कम कर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त शेयरों की खरीद पर चालू वित्त वर्ष में अमीरों पर लगाए गए अधिभार से बाहर किए जाने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को भी इससे राहत की घोषणा से भी बाजार को बल मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख