Hanuman Chalisa

बिकवाली से टूटा बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी में रही गिरावट

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (17:33 IST)
मुंबई। बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ स्वास्थ्य और रियलिटी में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155.24 अंक यानी 0.40 प्रतिशत टूटकर 38,667.33 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.90 अंक की गिरावट के साथ 11,474.50 अंक पर आ गया।

बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के सूचकांकों में करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट रही। स्वास्थ्य और रियलिटी समूहों का सूचकांक भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा टूटा। हालांकि दूरसंचार के साथ आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से बाजार की गिरावट कम जरूर हुई, लेकिन बाजार दुबारा हरे निशान में नहीं लौट सका।

सेंसेक्स 50.55 अंक की बढ़त के साथ 38,873.12 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। खुलते ही सूचकांक लाल निशान में उतर गया। दोपहर तक इसकी गिरावट बढ़कर 400 अंक से ज्यादा हो गई और यह 38,401.09 अंक के दिवस के निचले स्तर तक टूट गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 155.24 अंक नीचे 38,667.33 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और शेष 13 के हरे निशान में रहे।

मझौली और छोटी कंपनियों पर काफी अधिक दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.13 प्रतिशत उतरकर 14,104.13 अंक पर और स्मॉलकैप 1.21 प्रतिशत की गिरावट में 13,170.76 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,650 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,711 के शेयर लाल निशान में और 782 के हरे निशान में बंद हुए। शेष 157 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

निफ्टी 21.25 अंक की गिरावट के साथ 11,491.15 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,508.25 अंक और निचला स्तर 11,390.80 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 37.90 अंक नीचे 11,474.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और शेष 22 के हरे निशान में बंद हुए।

विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। एशिया में जापान का निक्की 0.56 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.92 प्रतिशत की गिरावट में रहा। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग 0.53 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.64 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.18 प्रतिशत टूट गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.05 प्रतिशत की मजबूती रही।

बीएसई के समूहों में बैंकिंग में सबसे ज्यादा 2.64 प्रतिशत की गिरावट रही। वित्त का सूचकांक 2.40, स्वास्थ्य का 1.57, रियलिटी का 1.53 और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का 1.02 प्रतिशत लुढ़क गया। इनके अलावा बुनियादी वस्तुओं, सीडीजीएंडएस, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, ऑटो, पूंजीगत वस्तुओं, धातु और बिजली समूहों में भी गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में एस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 15.06 प्रतिशत टूटे। इंडसइंड बैंक में 6.84 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक में 3.68, आईसीआईसीआई बैंक में 3.51, सनफार्मा में 3.02, एचडीएफसी में 2.91, एक्सिस बैंक में 2.31, टाटा मोटर्स में 2.04, वेदांता में 2.00, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.42, हिंदुस्तान यूनिलिवर में 1.36, एचडीएफसी बैंक में 1.35, हीरो मोटाकॉर्प में 1.21, मारुति सुजुकी में 1.08, एशियन पेंट्स में 0.71, बजाज ऑटो में 0.63 और बजाज फाइनेंस में 0.37 प्रतिशत की गिरावट रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत कर रही है योगी सरकार

Suvendu Adhikari : बंगाल में मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद, ममता सरकार के भ्रष्टाचार की होगी जांच, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना, CM शुभेंदु के बड़े फैसले

अगला लेख