Hanuman Chalisa

गिरावट जारी, सेंसेक्स 141 और निफ्टी 48 अंक टूटा

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (18:44 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में शिथिलता आने की आशंका में लगातार छठे दिन शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 141.33 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 48.35 अंक टूटकर बंद हुआ।

बीएसई का सेंसेक्स बढ़त के साथ 37853.80 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर शुरुआत में ही 37919.47 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। इसी दौरान आर्थिक गतिविधियों में शिथिलता आने के रिजर्व बैंक के अनुमान का दबाव फिर से दिखने लगा और बिकवाली शुरू हो गई जिससे यह 37480.53 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया।

अंत में यह पिछले दिवस के 37673.31 अंक की तुलना में 0.38 फीसदी अर्थात 141.33 अंक टूटकर 37531.98 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 22 अंकों की बढ़त लेकर 11196.20 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर यह 11233.85 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। इसी दौरान बिकवाली होने से यह 11112.65 अंक के निचले स्तर तक उतरा।

अंत में यह गत दिवस के 11174.75 अंक की तुलना में 0.43 प्रतिशत अर्थात 48.35 अंक गिरकर 11126.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल कंपनियों में से 17 हरे निशान में और 32 लाल निशान में रहीं, जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में सिर्फ सीडी समूह 1.06 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

शेष सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें हेल्थकेयर में सबसे अधिक 2.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कुल 2751 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1656 लाल निशान में और 868 हरे निशान में रहे, जबकि 227 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

अगला लेख