Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 38 हजार से नीचे उतरा, निफ्टी भी लुढ़का

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (16:52 IST)
मुंबई। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 38 हजार अंक से नीचे उतर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 78.75 अंक यानी 0.70 प्रतिशत लुढ़ककर 11,234.55 अंक पर रहा।

गत दिवस करीब 646 अंक की बढ़त में बंद होने के बाद सेंसेक्स पर आज आरंभ से ही दबाव रहा और यह 297.55 अंक यानी 0.78 प्रतिशत टूटकर 37,880.40 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 78.75 अंक यानी 0.70 प्रतिशत लुढ़ककर 11,234.55 अंक पर रहा।

बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के साथ ही रियलिटी, धातु और ऑटो सेक्टरों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बीएसई में बैंकिंग समूह का सूचकांक ढाई फीसदी से अधिक और रियलिटी तथा वित्त समूह 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर 6 फीसदी से अधिक और येस बैंक के 5 फीसदी से अधिक टूट गए।

टाटा मोटर्स और वेदांता के शेयर भी 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़के। रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो के कॉलिंग पर शुल्क लगाने के फैसले से इसी क्षेत्र की प्रतिद्वंद्वी कंपनी भारती एयरटेल के शेयर आज 5 प्रतिशत से अधिक चढ़े, जबकि दूरसंचार समूह का सूचकांक बीएसई में पौने 4 फीसदी मजबूत हुआ। बाजार में बिकवाली व्यापाक रही।

बीएसई में कुल 2,629 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,569 के शेयर गिरावट में और 878 के बढ़त में रहे, जबकि 184 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.87 प्रतिशत लुढ़ककर 13,748.11 अंक पर और स्मॉलकैप 0.57 फीसदी टूटकर 12,723.30 अंक पर आ गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख