Hanuman Chalisa

एसबीआई के बल पर चढ़ा शेयर बाजार

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (18:28 IST)
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के मुनाफा के 3 गुना बढ़ने से बैंकिंग समूह में हुई लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर बढ़त बनाने में सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स 38 अंक बढ़ा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सपाट रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.67 अंक बढ़कर 39058.06 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 1.30 अंक चढ़कर 11583.90 अंक पर रहा। एसबीआई के बल पर सेंसेक्स बढ़त बनाने में सफल रहा, जबकि छोटी कंपनियों में जोरदार बिकवाली हुई। मझौली कंपनियों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत फिसलकर 13153.06 अंक पर आ गया जबकि मिडकैप 0.02 प्रतिशत बढ़कर 14341.76 अंक पर रहा।

बीएसई में बढ़त में रहने वाले प्रमुख समूहों में बैंकिंग 1.07 प्रतिशत, आईटी 0.99 प्रतिशत, टेक 0.66 प्रतिशत और रियल्टी 0.43 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वालों में सीडी 1.78 प्रतिशत, टेलीकॉम 1.67 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2593 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1355 गिरावट में और 1081 बढ़त में रहे जबकि 157 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेजुले रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.28 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.49 प्रतिशत उतर गया जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.22 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.11 प्रतिशत चढ़ गया।

दीपावली पर मुहूर्त कारोबार : दीपावली के अवसर पर इस बार 27 अक्टूबर को देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में मुहूर्त कारोबार शाम सवा 6 बजे शुरू होकर एक घंटे तक सवा 7 बजे तक होगा। इन दोनों प्रमुख शेयर बाजारों ने बताया कि ब्लॉक सौदे शाम 5.45 बजे से 6 बजे तक होंगे।

इसके बाद प्री सत्र 6 बजे से 6.08 बजे तक होगा और इसके बाद 6.15 बजे से लेकर 7.15 बजे तक सामान्य कारोबार होगा। 7.20 बजे से लेकर 7.30 बजे तक क्लोजिंग सत्र रहेगा। देश के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई में मुहूर्त कारोबार वर्ष 1957 से हो रहा है, जबकि एनएसई में यह 1992 में शुरू हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख