Hanuman Chalisa

शुरुआती गिरावट के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

Webdunia
बुधवार, 6 नवंबर 2019 (16:55 IST)
मुंबई। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में अधूरे रहे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने संबंधी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के बाद बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहे तथा बीएसई का सेंसेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स बीच कारोबार में 40,606.91 अंक की ऐतिहासिक ऊंचाई को छूने के बाद गत दिवस के मुकाबले 221.55 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त में 40,469.78 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.85 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 11,966.05 अंक पर बंद हुआ जो 11 जून के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। बीच कारोबार में यह 12 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 12,002.90 अंक तक पहुंचने में कामयाब रहा। इस साल 11 जून के बाद यह पहला मौका है जब निफ्टी 12 हजार अंक के पार पहुंचा है।

श्रीमती सीतारमण के बयान के बाद निजी बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों में लिवाली तेज हो गई। रियलिटी, बैंकिंग और वित्त समूहों में सबसे ज्यादा बढ़त रही। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक चढ़े। एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक में करीब पौने 2 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में करीब डेढ़ फीसदी और टाटा मोटर्स में सवा प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई।

भारती एयरटेल ने सवा 3 प्रतिशत से अधिक का नुकसान उठाया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और मारुति सुजुकी के शेयर भी एक फीसदी के करीब टूटे। सेंसेक्स 63.62 अंक की बढ़त में 40,311.85 अंक पर खुला और खुलते ही लाल निशान में चला गया। दोपहर से पहले यह 40,037.53 अंक तक उतर गया।

हालांकि बाद में बड़ी कंपनियों में लिवाली होने से यह हरे निशान में लौटने में कामयाब रहा। बीच कारोबार में 40,606.91 अंक के ऐतिहासिक स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस की तुलना में 221.55 अंक ऊपर 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 16 कपंनियां हरे निशान में और शेष 14 लाल निशान में रहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख