Hanuman Chalisa

बैंकों में तेजी के दम पर बढ़त में रहे सेंसेक्‍स और निफ्टी

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (16:54 IST)
मुंबई। बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों के साथ रियलिटी क्षेत्र में रही तेजी के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली तेजी में बंद हुआ। सेंसेक्स 21.47 अंक और निफ्टी 4.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए।

लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 21.47 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,345.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4.80 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,912.95 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशक ज्यादा लिवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 14,774.35 अंक पर और स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,497.52 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहे। हालांकि रियलिटी के साथ बैंकिंग, वित्तीय तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों में आखिरी आधे घंटे में हुई लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी का ग्राफ अचानक चढ़ता हुआ हरे निशान में पहुंच गया। आईटी तथा एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

सेंसेक्स में येस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा करीब 6 फीसदी चढ़े। इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स में भी डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी रही। हीरो मोटोकॉर्प और वेदांता के शेयर 2 प्रतिशत के करीब चढ़े। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कि वे चीन के सामानों पर बढ़ाए गए किसी सीमा शुल्क को वापस लेने पर सहमत नहीं हुए हैं, विदेशी बाजारों पर दबाव रहा।

अधिकतर प्रमुख विदेशी शेयर बाजार लाल निशान में रहे। एशिया में जापान का निक्की 0.26 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.61 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.83 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 2.62 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.35 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 प्रतिशत की गिरावट रही। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख