Hanuman Chalisa

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 170 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

Webdunia
बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (17:11 IST)
मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी तथा तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 170 अंक से अधिक की तेजी के साथ 40,412 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 330 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा। यह अंतत: 172.69 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,412.57 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 53.35 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11,910.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी में सर्वाधिक 2.77 प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स में 2.28 प्रतिशत तक की तेजी रही।

इनसे इतर येस बैंक में 15.33 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके साथ ही वेदांता, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.63 प्रतिशत तक की गिरावट रही। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर बुधवार को 5.1 प्रतिशत कर दिया।

एडीबी एशियाई विकास परिदृश्य 2019 के एक अनुपूरक में कहा कि एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के 2018 में डूब जाने से वित्तीय क्षेत्र में जोखिम के उभार तथा ऋण उपलब्धता की तंगी के कारण दक्षिण एशिया में भारत की वृद्धि दर वित्तवर्ष 2019-20 में कम होकर 5.1 प्रतिशत पर आ जाने का अनुमान है।

उसने कहा कि इसके साथ ही खराब फसल से ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल स्थिति तथा रोजगार की धीमी वृद्धि दर ने उपभोग को प्रभावित किया है। अनुकूल नीतियों के कारण वृद्धि दर के 2020-21 में बढ़कर 6.5 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है। इस बीच रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 70.78 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था। कच्चा तेल का वायदा 0.40 प्रतिशत लुढ़ककर 64.08 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख