Hanuman Chalisa

बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्‍स 260 और निफ्टी 73 अंक चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 13 जनवरी 2020 (17:41 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बीएसई का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाते हुए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स में 259.97 अंक और निफ्टी में 72.75 अंक की तेजी रही।

कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 259.97 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,859.69 अंक और निफ्टी 72.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,329.55 अंक पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनैतिक तनाव कम होने से विदेशों में लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे। साथ ही इंफोसिस तथा अन्य घरेलू कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम आने से घरेलू बाजार में भी निवेशकों की धारणा मजबूत रही।

रियलिटी, आईटी, टेक और दूरसंचार समूहों में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर पौने 5 प्रतिशत चढ़े। इंडसइंड बैंक में सवा 3 फीसदी, भारती एयरटेल में ढाई और हिंदुस्तान यूनिलिवर में 2 प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस में सर्वाधिक एक फीसदी की गिरावट रही।

अन्य एशियाई बाजारों में रही तेजी के बीच सेंसेक्स 188.49 अंक चढ़कर 41,788.21 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ता हुआ शुरुआती कारोबार में ही यह गत दिवस के मुकाबले करीब 3 सौ अंक की बढ़त बनाता हुआ 41,899.63 अंक पर पहुंच गया। हालांकि अंत में यह 259.97 अंक की तेजी के साथ 41,859.69 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का उच्चतम बंद भाव है। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 41,720.76 अंक रहा।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.87 प्रतिशत चढ़कर 15,290.11 अंक पर और स्मॉलकैप 0.95 प्रतिशत की बढ़त में 14,282.09 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 2,711 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,544 के शेयर बढ़त में और 984 के गिरावट में रहे, जबकि 183 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

निफ्टी 39.90 अंक की बढ़त के साथ 12,296.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह भी 12,337.75 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाद में 12,285.80 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 72.75 अंक ऊपर 12,329.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 14 के लाल निशान में रहे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख