Hanuman Chalisa

बाजार में दूसरे दिन भी रही रौनक, सेंसेक्‍स और निफ्टी चढ़े

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (17:58 IST)
मुंबई। बजट से पहले निवेशकों की मजबूत धारणा के बल पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन रौनक रही और ये आधा फीसदी से ज्यादा चढ़कर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 226.79 अंक की तेजी के साथ 41,613.19 अंक पर और निफ्टी 67.90 अंक चढ़कर 12,248.25 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 226.79 अंक यानी 0.55 अंक की तेजी के साथ 41,613.19 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.90 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 12,248.25 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 17 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,822.54 अंक पर और स्मॉलकैप 0.50 फीसदी की बढ़त में 14,845.96 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,702 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,390 के शेयर हरे निशान में और 1,140 के लाल निशान में रहे जबकि 172 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

विदेशों में शेयर बाजारों में लौटी तेजी से भी घरेलू बाजार में लिवाली को समर्थन मिला। ऊर्जा तथा तेल एवं गैस समूहों की मामूली गिरावट को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। पूंजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बुनियादी वस्तुओं में एक से डेढ़ फीसदी की तेजी रही। धातु, इंडस्ट्रियल्स और बैंकिंग समूहों के सूचकांक भी करीब एक फीसदी चढ़े।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक और टेक महिंद्रा के शेयर करीब ढाई प्रतिशत की बढ़त में रहे। एल एंड टी और एक्सिस बैंक के शेयर भी 2 फीसदी चढ़े। पावर ग्रिड में 2 प्रतिशत की गिरावट रही।

सेंसेक्स गत दिवस की तुलना में 9.36 अंक टूटकर 41,377.04 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 41,275.60 अंक तक लुढ़क गया। इसके बाजार में लिवाली ने जोर पकड़ा और सूचकांक लगातार ऊपर की ओर चढ़ता गया। एक समय यह 41,697.03 अंक तक चढ़ गया था। अंत में 226.79 अंक की बढ़त के साथ 41,613.19 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी 5.80 अंक की गिरावट में 12,174.55 अंक पर खुला। इसका दिवस का निचला स्तर 12,149.65 अंक और उच्चतम स्तर 12,272.15 अंक रहा। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 67.90 अंक ऊपर 12,248.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में 36 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और शेष 14 के लाल निशान में रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख