suvichar

कोरोना के दबाव में लुढ़का बाजार, सेंसेक्‍स 458 और निफ्टी 219 अंक टूटा

Webdunia
सोमवार, 27 जनवरी 2020 (16:57 IST)
मुंबई। चीन से फैले नोवेल कोरोना वायरस के डर से विदेशी शेयर बाजारों में बने भारी दबाव से घरेलू शेयर बाजार भी सोमवार को एक फीसदी से ज्यादा टूट गए। सेंसेक्स आज 458.07 अंक और निफ्टी 219.25 अंक तक लुढ़क गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले 2 कारोबारी दिवस की तेजी खोता हुआ आज 458.07 अंक यानी 1.10 प्रतिशत लुढ़ककर 41,155.12 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 219.25 अंक यानी 1.06 फीसदी टूटकर 12,119 अंक पर आ गया। यह दोनों सूचकांकों का 22 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।

मझौली कंपनियों पर कम दबाव रहा, जबकि छोटी कंपनियों में निवेशक लिवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 0.40 प्रतिशत लुढ़ककर 15,759.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप 0.03 प्रतिशत चढ़कर 14,850.39 अंक पर पहुंच गया।

चीन के साथ ही कुछ अन्य एशियाई देशों तथा यूरोप में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने से विदेशी शेयर बाजारों पर दबाव रहा। जापान का निक्की 2.03 प्रतिशत टूट गया। यूरोप में जर्मनी का डैक्स शुरुआती कारोबार में 2.07 फीसदी की गिरावट में रहा। चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया में स्थानीय नववर्ष के मौके पर बाजार बंद रहे।

घरेलू शेयर बाजार में स्वास्थ्य समूह को छोड़कर अन्य में गिरावट रही। स्वास्थ्य समूह का सूचकांक करीब डेढ़ फीसदी चढ़ा। धातु समूह में सवा 3 प्रतिशत, दूरसंचार में पौने 2 प्रतिशत और बिजली समूह में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर सवा 4 फीसदी, इंडसइंड बैंक के सवा 3 प्रतिशत और एचडीएफसी तथा भारतीय स्टेट बैंक के लगभग ढाई प्रतिशत टूट गए। महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब 2 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में एक फीसदी की तेजी रही।

सेंसेक्स 102.51 अंक टूटकर 41,510.68 अंक पर खुला और दिनभर लाल निशान में रहा। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 41,516.28 अंक रहा। बिकवाली के दबाव में बाजार की गिरावट बढ़ती गई। कारोबार की समाप्ति से पहले यह 41,122.48 अंक तक उतर गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 458.07 अंक नीचे 41,155.12 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,715 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,494 के शेयर गिरावट में और 1,058 के बढ़त में रहे, जबकि 163 कंपनियों के शेयरों में अंतत: कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी 51.15 अंक टूटकर 12,197.10 अंक पर खुला।

इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,216.60 अंक और न्यूनतम स्तर 12,107 अंक रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 129.25 अंक लुढ़ककर 12,119 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और शेष 39 के लाल निशान में रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगला लेख