बजट से मायूस शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 481 और निफ्टी 144 अंक लुढ़का

Webdunia
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (14:16 IST)
मुंबई। संसद में आज वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आम बजट पेश करने के दौरान शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्‍स 481 अंक की गिरावट के साथ 40,242 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 144.60 अंकों की गिरावट के साथ 11817.50 पर पहुंच गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 279 अंकों की गिरावट के बाद संभल गया था।

खबरों के मुता‍बिक, वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट पेश करने के दौरान शेयर बाजार में मायूसी देखी गई। सेंसेक्‍स 481 अंक की गिरावट के साथ 40,242 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 144.60 अंकों की गिरावट के साथ 11817.50 अंकों पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर नुकसान में देखे गए, वहीं निफ्टी के 50 में से 42 शेयर भी कारोबार के दौरान लाल निशान में देखे गए। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 279 अंकों की गिरावट के बाद संभल गया था।

पिछले बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सुपर रिच पर सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया था। विदेशी निवेशकों को भी इसके दायरे में माना गया। इससे बाजार में गिरावट बढ़ गई थी। हालांकि सरकार ने कुछ दिनों बाद सरचार्ज बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख