Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में लौटी तेजी, बढ़त में रहे सेंसेक्‍स और निफ्टी

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (19:54 IST)
मुंबई। आम बजट से निराश निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली के बाद सोमवार को शेयर बाजार में कुछ तेजी रही और सेंसेक्स 136.78 अंक तथा निफ्टी 62.20 अंक बढ़कर बंद होने में सफल रहा। हालांकि इस दौरान वैश्विक स्तर से मिश्रित संकेत मिले, जिसमें कोरोना वायरस से परेशान चीन के शेयर बाजार में 7.72 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.78 अंक बढ़कर 39872.31 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 62.0 अंक चढ़कर 11724.05 अंक पर रहा। इस दौरान मझौली कंपनियों में भारी लिवाली देखी गई जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली सुस्त रही। बीएसई का मिडकैप 1.12 प्रतिशत बढ़कर 15288.92 अंक पर और स्मॉलकैप 62.20 अंक उठकर 11724.05 अंक पर रहा।

बीएसई का सेंसेक्स 34 अंकों की गिरावट लेकर 39701.02 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही यह 39563.07 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। इसके बाद शुरू हुई लिवाली के बल पर यह 40 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 40014.90 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। अंत में यह पिछले दिवस के 39735.53 अंक की तुलना में 0.34 प्रतिशत अर्थात 136.78 अंक बढ़कर 39872.31 अंक पर रहा।

इसी तरह से एनएसई का निफ्टी गिरावट लेकर 11627.45 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में यह 11614.50 अंक के निचले स्तर तक उतरा। इसके बाद लिवाली के बल पर यह 11749.85 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह पिछले दिवस के 11661.85 अंक की तुलना में 62.20 अंक अर्थात 0.53 प्रतिशत बढ़कर 11724.05 अंक पर रहा।

निफ्टी में शामिल कंपनियों में से 28 के शेयर बढ़त में और 21 गिरावट में रहे जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में कुल 2645 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1494 लाल निशान में और 967 हरे निशान में रहे, जबकि 184 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद माल-भाड़ा में 20-25% बढ़ोत्तरी की तैयारी, बस किराया बढ़ाने की भी मांग

अगला लेख