Hanuman Chalisa

RBI की मौद्रिक नीति घोषणा से बाजार में तेजी, बढ़त में रहे सेंसेक्‍स और निफ्टी

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (17:02 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेषकर एशियाई बाजारों में रही जबरदस्त तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों को यथावत रखने से वित्त एवं बैंकिंग समूह के साथ ही भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी बनी रही।

बीएसई का सेंसेक्स 163.37 अंक बढ़कर 41306.03 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.50 अंक उठकर 12133.65 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर अधिक रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.81 फीसदी बढ़कर 15834.95 अंक और स्मॉलकैप 0.52 प्रतिशत चढ़कर 14729.98 अंक पर रहा।

बीएसई में गिरावट में रहने वाले समूहों सीडी 1.21 प्रतिशत, आईटी 0.80 प्रतिशत, टेक 0.33 प्रतिशत, रियल्टी 0.29 प्रतिशत और एफएमसीजी 0.50 प्रतिशत शामिल हैं, जबकि शेष सभी समूह बढ़त में रहे। इसमें टेलीकॉम 1.93 प्रतिशत, वित्त 1.21 प्रतिशत और बैंकिंग 0.95 प्रतिशत शामिल हैं।

बीएसई में कुल 2656 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1400 बढ़त में और 1085 गिरावट में रहे, जबकि 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार हरे निशान में खुले। यूरोपीय और एशियाई बाजार भी हरे निशान में रहे।

एशियाई बाजार में जबदरस्त तेजी रही, जिससे हांगकांग का हैंगसेंग 2.64 प्रतिशत, जापान का निक्की 2.38 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.88 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.72 प्रतिशत की तेजी में रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.29 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.68 प्रतिशत की बढ़त में रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख