MS Dhoni का चावला और आर पी सिंह को गोलगप्पे खिलाने वाला वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (16:59 IST)
नई दिल्ली। पिछले साल विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर होने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया के चहेते बने हुए हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों आर पी सिंह और पीयूष चावला को गोलगप्पे खिला रहे हैं। 
 
इंटरनेट पर आए इस वीडियो में धोनी किसी कार्यक्रम में खुद पानी पुरी भरकर अपने साथियों को परोस रहे हैं। यह किस कार्यक्रम की तस्वीर है, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन धोनी के एक फैनपेज पर कहा जा रहा है कि यह तस्वीर मालदीव की है। ट्वीट में कहा गया, ‘सीधे मालदीव से जहां हमारे रॉकस्टार को पानीपुरी बनाते देखा गया। हमारी मनपसंद चाट अब और भी जायकेदार हो गई।’ 
<

Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!

Our favorite chat just became even more delectable!#MahiInMaldives #Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/NFjGcuMT1h

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 4, 2020 >
धोनी ने आखिरी बार जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। उसके बाद से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है। इससे पहले धोनी का बीच पर वालीबाल खेलते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। 
<

.@msdhoni enjoys playing Beach Volleyball with his friends in Maldives.

Just one of Captain Cool’s way to workout even during holidays.#MSDhoni #Dhoni #MahiWay pic.twitter.com/bChyFV8mmv

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 4, 2020 >
दो बार के विश्व कप विजेता धोनी का नाम बीसीसीआई के इस वर्ष के अनुबंधित खिलाड़ियों में नहीं है। वह हालांकि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। 

फोटो और वीडियो साभार ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख