Hanuman Chalisa

तेजी पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार गिरावट में

Webdunia
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (18:57 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर ऑटो, ऊर्जा, दूरसंचार और रियल्टी जैसे समूहों में हुई बिकवाली के कारण शेयर बाजार में 4 दिन से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया तथा यह गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई में जहां दिग्गज कंपनियों में बिकवाली हुई, वहीं मझौली एवं छोटी कंपनियों में लिवाली ने गिरावट को कम करने का काम किया।

बीएसई का सेंसेक्स 164.18 अंक गिरकर 41,141.85 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 51.55 अंक फिसलकर 12,086.40 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप लिवाली के बल पर 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,904.71 अंक पर और स्मॉलकैप 0.75 अंक उठकर 14,840.33 अंक पर रहा।

बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहे। इनमें रियल्‍टी 1.93 प्रतिशत, ऑटो 1.06 प्रतिशत, ऊर्जा 0.94 प्रतिशत, दूरसंचार 0.90 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तु 0.77 प्रतिशत, बैंकिंग 0.40 प्रतिशत और वित्त 0.29 प्रतिशत शामिल है।

बढ़त में रहने वालों में स्वास्थ्य 1.60 प्रतिशत, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद 1.33 प्रतिशत, धातु 0.63 प्रतिशत, टेक 0.50 प्रतिशत और आईटी 0.65 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई में कुल 2,671 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,212 हरे निशान में और 1,287 लाल निशान में रहे, जबकि 172 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.33 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। वहीं ब्रिटेन का एफटीएसई 0.69 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.50 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.19 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.33 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.72 प्रतिशत की बढ़त में रहे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख