Festival Posters

भारी बिकवाली से सेंसेक्स 162 अंक लुढ़का

Webdunia
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (16:50 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में निवेशकों की चिंता बढ़ने के बीच वाहन और धातु कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 162 अंक टूटकर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 66.85 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 12,031.50 अंक पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 162.23 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 40,979.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 40,798.98 अंक के निम्न स्तर को छुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 66.85 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 12,031.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) में सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा का मुनाफा घटने के बाद यह गिरावट देखी गई। एम एंड एम का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 73 प्रतिशत गिर गया। इसके अलावा टाटा स्टील, ओएनजीसी, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी नीचे रहे।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी आई। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टाक ब्रोकर्स के बुनियादी शोध (निवेश सेवा) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट की आशंका के बीच बाजारों में सुस्ती बरकरार है।

कोरोना वायरस से नुकसान की आशंका के बीच हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई में बाजार बढ़कर बंद हुआ। भारतीय समयानुसार यूरोप के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। इस बीच वैश्विक कच्चा तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 0.44 प्रतिशत गिरकर 54.23 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

अगला लेख