Hanuman Chalisa

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 429 और निफ्टी 133 अंक उछला

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (17:26 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के प्रभावों से भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सरकार द्वारा उपाय किए जाने की उम्मीदों के साथ ही चीन में इस वायरस से पीड़ितों के नए मामलों में कमी आने के कारण वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर हुई भारी लिवाली के बल पर शेयर बाजार 4 दिनों की गिरावट से उबरते हुए तूफानी तेजी के साथ बढ़ा, जिससे बीएसई का सेंसेक्स 429 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 133 अंक उछल गया।

बीएसई का सेंसेक्स 428.62 अंक उछलकर 41323 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 133.40 अंक चमककर 12,125.90 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक लिवाली देखी गई जिससे बीएसई का मिडकैप 1.34 प्रतिशत बढ़कर 15631.91 अंक पर और स्मॉलकैप 1.41 प्रतिशत बढ़कर 14671.58 अंक पर रहा।

बीएसई में सभी समूह बढ़त में रहे, जिसमें सबसे अधिक एनर्जी में 2.37 प्रतिशत की बढोतरी हुई जबकि आईटी में सबसे कम 0.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बीएसई में कुल 2707 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1518 बढ़त में और 1010 गिरावट में रहे जबकि 179 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर चीन के शंघाई कंपोजिट के 0.32 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.79 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.45 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.89 प्रतिशत, हांगकांग का हेंगसेंग 0.46 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.07 प्रतिशत की बढ़त में रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

अगला लेख