Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 9350 के पार

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2020 (11:17 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक बढ़ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 81.20 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 9396.15 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान मई डेरिवेटिव के निपटारे से पहले ओएनजीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स 31,899.31 के उच्च स्तर को छूने के बाद 259.92 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 31,865.14 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 81.20 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 9,396.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में देखने को मिली। इसके अलावा टाटा स्टील, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एमएंडएम, आईटीसी, इंफोसिस, बजाज ऑटो, टीसीएस और एचसीएल टेक में गिरावट हुई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 995.92 अंक या 3.25 प्रतिशत बढ़कर 31,605.22 पर, जबकि निफ्टी 285.90 अंक या 3.17 प्रतिशत बढ़कर 9,314.95 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक सकल आधार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को पूंजी बाजार में 334.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख