Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी 9550 अंक के पार

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (17:06 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद एचडीएफसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 224 अंक चढ़ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.20 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9580.30 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 656.72 ऊपर-नीचे हुआ। अंत में यह 223.51 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32424.10 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 32,480.52 से 31,823.80 अंक के दायरे में था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.20 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,580.30 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 9,598.85 से 9,376.90 अंक के दरारे में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की बढ़त रही। बजाज ऑटो, आईटीसी, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस और टाइटन के शेयरों में गिरावट आई। विश्लेषकों ने कहा कि कुछ विशेष शेयरों में गतिविधियों के अलावा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी घरेलू निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 2,354.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। देश में एक दिन में सबसे अधिक 7,466 कोरोना वायरस के मामले आए हैं। इस वजह से भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा।

देश में कोविड-19 के मामले 1.65 लाख के पार निकल गए हैं। अब तक यह महामारी 4,706 लोगों की जान ले चुकी है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 58.10 लाख हो गया है। दुनियाभर में यह महामारी 3.60 लाख लोगों की जान ले चुकी है।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.33 प्रतिशत टूटकर 35.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 75.62 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख