Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 329 अंक चढ़ा, इंफोसिस का शेयर 7 प्रतिशत मजबूत

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (17:07 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर सेंसेक्स शुक्रवार को 329 अंक से अधिक मजबूत हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 329.17 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,171.27 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 94.10 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 10,383 अंक पर पहुंच गया।


सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस में सबसे अधिक सात प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद टीसीएस, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक का स्थान रहा। दूसरी ओर आईटीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और फार्मा के शेयर गिरावट में रहे।

कारोबारियों के अनुसार, मासिक डेरिवेटिव की नई श्रृंखला के पहले दिन व्यापक स्तर पर हुई खरीद और वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों ने सूचकांक को उठा दिया। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसेफ थॉमस ने कहा कि पिछले दो सप्ताह की लगातार वृद्धि के बाद बाजार इस सप्ताह थोड़ा अस्थिर हो गया था।

उन्होंने कहा, यह मुख्य रूप से अमेरिका और भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि, सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव तथा चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव सहित कई मुद्दों पर चल रहे विवाद से प्रभावित था।

उन्होंने कहा कि सप्ताह के अधिकांश दिनों में घरेलू बाजारों ने अन्य वैश्विक बाजारों में व्यापक रुझान को दर्शाया।इस बीच एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी महत्वपूर्ण लाभ के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहा।
यूरोप में शेयर बाजार शुरुआती सौदों में करीब एक प्रतिशत की बढ़त में चल रहे थे। इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत बढ़कर 41.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया। मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती लाभ को खोकर 75.65 रुपए प्रति डॉलर पर करीब करीब स्थिर बंद हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख