Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 178 अंक और चढ़ा, निफ्टी 10600 अंक के पार

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (17:45 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 178 अंक मजबूत हुआ। कारोबारियों ने कहा कि कैडिला हेल्थकेयर की जायडस को कोविड-19 के टीके के मानव परीक्षण की अनुमति मिलने से भी घरेलू निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 36,110.21 अंक के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में 177.72 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,021.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.65 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,607.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत तक चढ़ गया। बजाज ऑटो, टीसीएस, टाइटन, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के आंकड़े बेहतर रहने के बाद वॉल स्ट्रीट में वार तेजी आई। इससे शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बढ़त रही। एशियाई बाजारों के संकेतों से यहां भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

हालांकि उन्होंने कहा कि कोविड-19 के टीके को लेकर सकारात्मक खबर के बावजूद दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़ने से निवेशक चिंतित है। दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1.08 करोड़ हो गई है। अब तक यह महामारी 5.20 लाख लोगों की जान ले चुकी है।

भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले 6.25 लाख हो गए हैं। अब तक इस महामारी से 18,213 लोगों की जान गई है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.69 प्रतिशत टूटकर 42.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 38 पैसे की बढ़त के साथ 74.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

नहीं मिल रहा शारीरिक सुख, इंदौर में पति से नाखुश पत्‍नी ने मांगा तलाक

अगला लेख