Hanuman Chalisa

Reliance Industries में हुई बिकवाली, शेयर बाजार ने खोई बढ़त

Webdunia
बुधवार, 15 जुलाई 2020 (17:48 IST)
मुंबई। कारोबार के अंतिम घंटों में भारी-भरकम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में हुई बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को पूरे दिन की तेजी खो दी और प्रमुख शेयर सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कोविड-19 के टीके की संभावना से उत्पन्न सकारात्मक माहौल तथा वैश्विक बाजारों की तेजी के संकेतों पर कारोबार के दौरान एक समय 777 अंकों तक चढ़ गया था। कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी चाल पलट गई और यह मात्र 18.75 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,051.81 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी भी इसी तरह 10.85 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 10,618.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 220 अंक का उछाल आया था। सेंसेक्स में सबसे बड़े भारांक वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में करीब चार प्रतिशत की गिरावट रही।

इसके पहले कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 1,978.50 रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि कंपनी की सालाना आम बैठक के बाद निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुनाफावसूली शुरू कर दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सालाना आम बैठक में जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए गूगल के द्वारा 33,737 करोड़ रुपए के निवेश किए जाने की घोषणा की। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी गिरावट में रहीं।

दूसरी ओर, तिमाही परिणाम की घोषणा से पहले इंफोसिस का शेयर करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर में अच्छी तेजी के साथ बंद हुईं। कारोबारियों के अनुसार, अधिकांश सत्र के दौरान घरेलू निवेशक कोविड-19 के टीके की उम्मीद से उत्साहित हैं।

भारत में दो कंपनियों ने टीकों का मानव पर परीक्षण शुरू किया है। इसके अलावा अमेरिका की एक कंपनी ने अपने टीके के मानव परीक्षण के प्रारंभिक चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

कारोबारियों ने कहा कि अंतिम मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की बिकवाली ने शेयर बाजार की तेजी पर लगाम लगा दी। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहे। हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ।
यूरोपीय बाजार कारोबार के दौरान बढ़त में चल रहे हैं। इस बीच, कच्चा तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत मजबूत होकर 43.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 75.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख