Hanuman Chalisa

सेंसेक्स साढ़े 4 महीने बाद 37 हजारी, निफ्टी 10900 अंक के पार

Webdunia
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (18:04 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन लिवाली से बीएसई का सेंसेक्स करीब साढ़े 4 महीने बाद 37 हजार अंक के पार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,900 अंक के पार बंद हुआ। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में तेजी से निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है।

चौतरफा लिवाली के दम पर सेंसेक्स 548.46 अंक यानी 1.50 प्रतिशत उछलकर 37,020.14 अंक पर तथा निफ्टी 161.75 अंक अर्थात 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 10,901.70 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 6 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है।

बाजार में शुरू से ही तेजी रही और आखिरी एक घंटे में ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर भागा। आईटी और टेक सेक्टरों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में निवेशक लिवाल रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर साढ़े पांच प्रतिशत चढ़ा।

टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज में साढ़े तीन फीसदी से अधिक की बढ़त रही। एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर भी तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े। टीसीएस को करीब डेढ़ फीसदी का नुकसान हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने खूब पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,530.75 अंक पर स्मॉलकैप 1.11 प्रतिशत चढ़कर 12,782.53 अंक पर बंद हुआ।

विदेशों में अधिकतर प्रमुख एशियाई बाजार हरे निशान में रहे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.80 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.47 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13 फीसदी की बढ़त में बंद हुआ जबकि जापान का निक्की 0.32 प्रतिशत लुढ़क गया।
यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.42 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.31 प्रतिशत मजबूत हुआ।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

अगला लेख