Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 98 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (17:44 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकतों के बीच आईटी, रियल्‍टी और टेक कंपनियों में हुई जबरदस्त लिवाली के बावजूद दूरसंचार, बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में लगातार 2 दिन की बढ़त को खोता हुआ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 97.92 अंक फिसलकर 38,756.63 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.40 अंक लुढ़ककर 11,421.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज तेजी के साथ 39,073.51 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 39,230.16 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,573.17 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.25 प्रतिशत फिसलकर 38,756.63 अंक पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत निवेशकों ने छोटी तथा मझोली कंपनियों में जमकर पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 1.56 प्रतिशत यानी 228.07 अंक की तेजी में 14,887.69 अंक पर और स्मॉलकैप 4.03 प्रतिशत यानी 586.96 अंक की बढ़त में 15,145.23 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियां लाल निशान में और शेष 10 हरे निशान में रहीं। दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी भारती एयरटेल को आज सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा और कंपनी के शेयरों के दाम 3.46 प्रतिशत कम हो गए। आईटी कंपनी एचसीएल टेक सबसे कमाऊ कंपनी रही और कंपनी के शेयरों के भाव 10.08 प्रतिशत बढ़ गए।

बीएसई के 20 समूहों में से आईटी क्षेत्र के सूचकांक में सर्वाधिक 4.76 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा रियल्टी के सूचकांक में 3.85, टेक में 3.57, उपभोक्ता उत्पाद में 3.40, इंडस्ट्रियल्स में 2.16, सीडीजीएस में 1.50, बेसिक मटेरियल्स में 1.49, ऑटो में 0.98, पूंजीगत वस्तु में 0.93, बिजली में 0.75 स्वास्थ्य में 0.63 और यूटिलिटीज में 0.45 प्रतिशत की बढ़त रही।

बीएसई में दूरसंचार क्षेत्र का सूचकांक 2.09 प्रतिशत लुढ़क गया। इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र के सूचकांक में 1.56, वित्त में 1.31, ऊर्जा में 0.67, पीएसयू में 0.49, एफएमसीजी में 0.48, धातु में 0.44 और तेल एवं गैस में 0.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में आज कुल 2,936 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,829 में तेजी और 928 में गिरावट दर्ज की गई।एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। हांगकांग का हैंगशैंग 0.56, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.30 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.65 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12 प्रतिशत तथा जर्मनी का डैक्स 0.10 प्रतिशत की गिरावट में खुला।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख