Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 259 अंक उछला, निफ्टी में 83 अंक की तेजी

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (18:44 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच देश में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) से संबंधित सकारात्मक खबरों तथा रिएल्टी और स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) लगातार दूसरे दिन बढ़त में बंद हुए। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 258. 50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी में 39,302.85 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 82.75 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की तेजी में 11,604.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियां हरे निशान में और शेष 12 लाल निशान में रहीं। निफ्टी की 50 में 29 कंपनियां तेजी में और 19 गिरावट में रहीं जबकि दो कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुईं।

सेंसेक्स बढ़त में 39,161.01 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 39,359.51 अंक के दिवस के उच्चतम और 39,037.96 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की अपेक्षा 258.50 अंक की बढ़त में 39,302.85 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी गिरावट में 11,538.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 11538.45 अंक के दिवस के निचले और 11,618.10 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 82.75 अंक की बढ़त बनाता हुआ 11,604.55 अंक पर बंद हुआ। डॉ. रेड्डी निफ्टी की सबसे कमाऊ कंपनी रही। कंपनी के शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत उछल गए।
कारोबारी विश्लेषकों के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत में दोबारा कोरोना वैक्सीन का परीक्षण शुरु करने की भारतीय औषधि महानियंत्रक से मंजूरी मिलने और डॉ. रेड्डी द्वारा रूस की कोरोना वैक्सीन के 10 करोड़ डोज खरीदने संबंधी समझौता करने की खबरों से निवेशकों में सकारात्मकता रही।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख