Hanuman Chalisa

लगातार आठवें दिन चढ़ा बाजार, बढ़त में रहे सेंसेक्‍स और निफ्टी

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (18:07 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार आठवें दिन तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84.31 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 40,593.49 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.75 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,930.95 अंक पर पहुंच गया।

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर आरंभ में बाजार में करीब एक प्रतिशत की तेजी रही, लेकिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से निराश निवेशकों की बिकवाली से यह लाल निशान में चला गया।

इंफोसिस, आईटीसी और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में रही मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी तो हरे निशान में लौटने में कामयाब रहे, लेकिन मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक गिरावट में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप 0.48 प्रतिशत लुढ़ककर 14,695.30 अंक पर और स्मॉलकैप 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,906.76 अंक पर आ गया। धातु समूह के साथ ही दूरसंचार, तेल एवं गैस और रियलिटी समूहों में भी बड़ी गिरावट रही।

लगातार आठ कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 2,620.58 अंक और निफ्टी 708.65 अंक चढ़ चुका है। बाजार खुलने पर बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली देखी गई थी, लेकिन बाद में इनके शेयर भी लुढ़क गए। आईटी और टेक समूहों की कंपनियों में सबसे अधिक लिवाली रही।

सेंसेक्स में आईटीसी का शेयर ढाई प्रतिशत और इंफोसिस का दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड और मारुति सुजुकी के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। भारती एयरटेल में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।
अधिकतर विदेशी शेयर बाजार हरे निशान में रहे। एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 2.64 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग में 2.20 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.49 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। वहीं जापान के निक़्केई में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 प्रतिशत टूट गया, जबकि जर्मनी का डैक्स 0.31 की तेजी में रहा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

Top News : अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता, लेबनान को राहत और भारत में रिकॉर्ड मतदान

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

अगला लेख