Hanuman Chalisa

शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 449 अंक उछला, निफ्टी 11850 के पार

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (17:48 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और घरेलू बाजारों में बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली निकलने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 449 अंक ऊंचा रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,850 अंक से ऊपर निकल गया।
 
बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 448.62 अंक यानी 1.12 प्रतिशत चढ़कर 40,431.60 अंक पर पहुंच गया वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक इस दौरान 110.60 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 11,873.05 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। इसके बाद एक्सिस बैंक, नेस्टले इंडिया, स्टेट बैंक, एचडीएफसी, ओएनजीसी और कोटक बैंक के शेयर मूल्यों में तेजी का रुख रहा। इसके विपरीत बजाज ऑटो, टीसीएस, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति के शेयरों में गिरावट रही।
 
कारोबारियों का कहना है वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत पाकर घरेलू बाजारों में कामकाज की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बैंकिंग, वित्तीय, तेल और गैस, धातु और रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में लिवाली का जोर रहा। वहीं हांगकांग, टोक्यो और सोल के शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ चीन के जीडीपी आंकड़े जारी होने के बाद शंघाई के शेयर बाजार में गिरावट रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेल 0.16 प्रतिशत नीचे रहकर 42.67 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। वहीं विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे गिरकर 73.37 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख