Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 195 अंक मजबूत, निफ्टी भी 67 अंक चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (17:44 IST)
मुंबई। दुनियाभर के अधिकतर शेयर बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन के सकारात्मक परिणाम और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा फ्यूचर समूह के बीच सौदे को नियामक की मंजूरी मिलने की खबरों से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक आज 194.90 अंक की तेजी के साथ 44,077.15 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.40 अंक की बढ़त में 12,926.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज तेजी के साथ 44,164.17 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 44,271.15 अंक के दिवस के उच्चतम और 43,747.22 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.44 प्रतिशत की बढ़त में 44,077.15 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी भी आज बढ़त में 12,960.30 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 12,968.85 अंक के दिवस के उच्चतम और 12,825.70 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह दिवस की तुलना में 0.52 प्रतिशत यानी 67.40 अंक सुधरकर 12,926.45 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियां हरे निशान में और 14 लाल निशान में रहीं। ओएनजीसी के शेयरों के दाम सबसे अधिक उछले। ओएनजीसी के अलावा इंडसइंड बैंक, गेल, डॉ. रेड्डीज और इंफोसिस के शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के परीक्षण में 90 प्रतिशत सफल साबित होने की खबरों से निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना रहा।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर समूह के बीच हुए सौदे को नियामक की मंजूरी मिलने से रिलायंस के शेयरों में 2.72 प्रतिशत की तेजी रही। आईटी क्षेत्र की कंपनी इंफोसिस और डैमलर के बीच करीब डेढ़ अरब डॉलर के सौदे की खबरों से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

अगला लेख