Hanuman Chalisa

मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 695 अंक लुढ़का, निफ्टी 12900 के नीचे

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (16:59 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 695 अंक लुढ़क गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्चेंज का निफ्टी 196.75 यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 अंक पर बंद हुआ।

सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक बैंक जैसे शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 694.92 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,828.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 44,825.37 के रिकॉर्ड स्तर तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्चेंज का निफ्टी 196.75 यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अब तक के सर्वोच्च स्तर 13,145.85 तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में कोटक बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके अलावा एक्सिस बैंक, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स में भी गिरावट दर्ज की गई।दूसरी तरफ ओएनजीसी, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, विभिन्न शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि उम्मीद के अनुरूप वायदा एवं विकल्प खंड के सौदों के समाप्त होने से पहले अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मोदी ने कहा, पिछले कुछ कारोबारी दिवस से बाजार में अच्छी तेजी को देखते हुए मुनाफावसूली की अपेक्षा की जा रही थी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सोल नुकसान में जबकि टोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिलाजुला रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

तालाबों को निगल गए भू-माफिया, बूंद-बूंद को तरसा इंदौर, क्या नर्मदा का चौथा चरण बचा पाएगा शहर?

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख