Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाइयों पर

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (11:17 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक रुझानों और घरेलू आर्थिक संकेतकों में सुधार के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 288.55 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 46,551.72 पर था, जबकि निफ्टी 82.70 अंक या 0.61 प्रतिशत चढ़कर 13,650.55 अंक पर पहुंच गया। दोनों सूचकांक अपनी सर्वकालिक ऊंचाइयों पर थे।

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और एचडीएफसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी तरफ एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचयूएल, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक आर्थिक संकेतकों और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझानों के चलते भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर बने हुए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख