Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 87 अंक गिरकर बंद, वित्तीय कंपनियों के शेयर फिसले

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (17:07 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 87 अंक फिसलकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 86.95 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 49,771.29 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 7.60 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,736.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में आई। इसके अलावा पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस भी लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा, इंफोसिस और एचसीएल टेक में तेजी देखी गई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से चिंता के कारण घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई है।इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुझानों और अमेरिकी बॉन्ड के उच्च प्रतिफल के चलते भी दबाव देखने को मिला।

हालांकि आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई, जबकि वित्तीय और ऑटोमोबाइल में बिकवाली का दबाव देखा गया। एशिया में हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई में तेजी देखने को मिली।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 64.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

अगला लेख