khatu shyam baba

सेंसेक्स में 871 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 265 अंक फिसला

Webdunia
बुधवार, 24 मार्च 2021 (16:45 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही भारी वृद्धि से अर्थव्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका में घरेलू शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली हुई, जिससे बीएसई का सेंसेक्स 871 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का निफ्टी 265 अंक फिसल गया। वहीं निफ़्टी भी 265.35 अंक फिसलकर 14,549.40 अंक पर रहा।

शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। बीएसई का सेंसेक्स जहां 871.13 अंक की बड़ी गिरावट लेकर पचास हजार अंक से नीचे आते हुए 49,180.31 अंकों पर बंद हुआ, वहीं  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 265.35 अंक फिसलकर 14,549.40 अंक पर रहा।

दिन की शुरुआत में ही आज सेंसेक्स में गिरावट देखी गई और गत दिवस के मुकाबले सेंसेक्स 265 अंक की गिरावट के साथ खुला तथा निफ्टी भी 102 अंक गिरकर खुला। इस दौरान दिग्गज, मझोली तथा छोटी कंपनियों में हुई लिवाली से बीएसई का मिडकैप 344.70 अंक यानी 1.69 प्रतिशत घटकर 20,090.53 अंक पर रहा तथा स्मॉलकैप 332.13 अंक यानी 1.60 प्रतिशत लुढ़ककर 20,440.92 अंक पर जा पहुंचा।

इससे पिछले दिवस पर मिडकैप और स्मॉलकैप में हालांकि शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद वृद्धि दर्ज की गई थी।बैंकिंग समूह की कंपनियों में सर्वाधिक 971.80 अंक और 2.53 प्रतिशत, ऑटो क्षेत्रों की कंपनियों में 599.01 अंक और 2.60 प्रतिशत, कंस्यूमर ड्यूरेबल्स में 539.78 अंक और 1.67 प्रतिशत तथा कैपिटल गुड्स समूह की कंपनियों में 437.90 अंक और 2.06 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

3 March Top News : नेतान्याहू बोले ईरान का खात्मा जरूरी था, क्यों घबरा रहा है पाकिस्तान?

LIVE: आज 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, मंदिरों के कपाट बंद

ईरान का बड़ा हमला: सऊदी अरब में US Embassy निशाने पर, अमेरिकियों को खाड़ी देश छोड़ने की एडवाइजरी

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

अगला लेख