Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 155 अंक टूटा, निफ्टी 14850 अंक से नीचे फिसला

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (17:37 IST)
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 155 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। वहीं निफ्टी 38.95 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 14,850 अंक से नीचे 14,834.85 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 154.89 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 49,591.32 अंक पर आ गया।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.95 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 14,850 अंक से नीचे 14,834.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज में लाभ रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, वित्तीय कंपनियों में बिकवाली दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में रहे। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख तथा देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेज उछाल से भी धारणा प्रभावित हुई।

मोदी ने कहा, जहां वित्तीय कंपनियों के शेयर दबाव में रहे, वहीं फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। देश में संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच फार्मा कंपनियों की बिक्री बढ़ने की संभावना है।अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। वहीं जापान के निक्की में लाभ दर्ज हुआ।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.27 प्रतिशत के नुकसान से 63.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख