Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, फिर हुई गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 20 मई 2021 (10:52 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंकों से अधिक चढ़ गया, हालांकि बाद में नकारात्मक वैश्विक संकेतों और एक्सिस बैंक, टीसीएस तथा बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों के कमजोर पड़ने के चलते इसमें गिरावट आई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 53.09 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,849.55 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 48.45 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.70 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 290.69 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,902.64 पर और निफ्टी 77.95 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 15,030.15 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 697.75 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 66.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख