Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 393 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Webdunia
गुरुवार, 24 जून 2021 (17:58 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स गुरुवार को 393 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी भी 103.50 अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 392.92 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 52,699 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 15,790.45 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंफोसिस तीन प्रतिशत से अधिक चढ़कर सबसे अधिक फायदे में रहा। इसके बाद टीसीएस, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के मुताबिक, वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज सुधार आने से सेंसेक्स भी गिरावट से तेजी से उबरा है। कारोबार में सुधार की बेहतर संभावनाएं और रुपए में हाल में आई गिरावट से आईटी कंपनियों के शेयरों को समर्थन मिला। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों का भी बाजार पर अनुकूल असर रहा है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक पर भी आज नजर थी, लेकिन इस दौरान निवेशक मुनाफा वसूली के मूड में थे। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और टोक्यो के बाजार लाभ में बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड भाव 0.16 प्रतिशत ऊंचा रहकर 75.31 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख