Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 587 अंक लुढ़का, एचडीएफसी बैंक का शेयर टूटा

Webdunia
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (19:33 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को दो महीने से अधिक समय में बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 587 अंक लुढ़क गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली और कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 3.34 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक का शेयर रहा।

कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में 31 पैसे की गिरावट का भी धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 586.66 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,553.40 अंक पर बंद हुआ। इस साल 30 अप्रैल के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 171 अंक यानी 1.07 प्रतिशत का गोता लगाकर 15,752.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 3.34 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक का शेयर रहा। निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक का शनिवार वित्तीय परिणाम जारी हुआ। बैंक का लाभ 2021-22 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़ा लेकिन संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर स्थिति थोड़ी फिसली है।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, मारुति, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक में प्रमुख रूप से गिरावट रही। इनमें 2.78 प्रतिशत तक की गिरावट आई। दूसरी तरफ, सेंसेक्स के केवल चार शेयर- एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, डॉ. रेड्डीज और सन फार्मा 1.89 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही। इसका कारण अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों का सामने आना है। इससे धारणा प्रभावित हुई है। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार, वित्तीय शेयरों में गिरावट रही। इसका प्रमुख कारण एचडीएफसी बैंक का 2021-22 की पहली तिमाही का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहना है।

संपत्ति की गुणवत्ता में गिरावट से निवेशकों में बैंक और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) को लेकर चिंता बढ़ी है, जो खुदरा और एसएमई (लघु एवं मझोले उद्यमों) को कर्ज दे रखे हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बैंकों की अगुवाई में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई।

इसका कारण महामारी की दूसरी लहर के कारण शुरूआती तिमाही परिणाम संपत्ति की गुणवत्ता को लेकर आगाह कर रहे हैं। अमेरिका में आर्थिक वृद्धि दर कमजोर रहने से चालू वर्ष के लिए वृद्धि के अनुमान को विभिन्न रिपोर्ट में कम किया गया। इससे वैश्विक स्तर पर बिकवाली हुई।

खंडवार सूचकांकों में बीएसई वित्त, बैंक, धातु,वाहन और टिकाऊ उपभोक्ता सूचकांक 1.80 प्रतिशत तक नीचे आए जबकि रियल्टी, स्वास्थ्य, उपयोगी सेवाएं और दैनिक उपयोग से जुड़े सामान सूचकांकों में तेजी रही। मझोले और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में भी 0.58 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी मध्याह्न कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे लुढ़ककर 74.88 पर बंद हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख