Hanuman Chalisa

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 54800 का स्तर पार

Webdunia
गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (20:08 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार नए शिखर पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 318.05 अंकों की बढ़त के साथ 55 हजार अंक की ओर बढ़ते हुए 54843.98 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.15 अंक चढ़कर 16364.40 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई में दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी हुई लिवाली से भी बाजार को बल मिला। बीएसई का मिडकैप 1.07 प्रतिशत उठकर 22954.94 अंक पर और स्मॉलकैप 1.97 प्रतिशत बढ़कर 26357.96 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3226 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2358 बढ़त में और 843 गिरावट में रहीं। 125 कंपनियां उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर रहीं।

बीएसई में शामिल समूहों में से एनर्जी में 0.16 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष सभी समूहों में तेजी रही। बढ़त में रहने वालों में यूटिलिटीज 3.11 प्रतिशत, पावर 2.57 प्रतिशत, कैपिटल गुड्स 1.70 प्रतिशत, इंडस्ट्रीयल्स 1.75 प्रतिशत, आईटी 1.44 प्रतिशत, टेक 1.16 प्रतिशत और रियलटी 1.05 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116 अंकों की बढ़त के साथ 54641.22 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही यह 54536.65 अंक के निचले स्तर तक उतरा, लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली कारोबार के अंत तक बनी रही जिससे यह सत्र के दौरान 54870.10 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 54525.93 अंक की तुलना में 0.58 प्रतिशत अर्थात 318.05 अंकों की बढ़त लेकर 54843.98 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी 23 अंक लेकर 16305.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 16287.90 अंक के निचले और 16375.50 अंक के उच्चतम स्तर के बीच रहा। आखिर में यह पिछले दिवस के 16282.25 अंक की तुलना में 0.50 प्रतिशत अर्थात 82.15 अंक की तेजी के साथ 16364.40 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 32 हरे निशान में और 18 लाल निशान में रही।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

मां आरोग्य मित्र एवं आशा केंद्र कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा ऋण, मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी पहल

सुरक्षा के नाम पर इस बार भी अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा रद्द

उत्तर प्रदेश में पोषण से कुपोषण पर वार, योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी

अगला लेख