Dharma Sangrah

सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा, निफ्टी पहुंचा 16500 के करीब

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (16:42 IST)
मुंबई। टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ के बीच सोमवार को सेंसेक्स 226 अंक चढ़ गया। इसी तरह नेशनल निफ्टी 45.95 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 16,496.45 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार को मजबूती मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 450 अंक तक ऊपर गया। अंत में यह 226.47 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,555.79 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.95 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 16,496.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ गया। टीसीएस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस तथा टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट तथा पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, मजबूत शुरुआत के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से बाजार को कुछ समर्थन मिला। आईटी शेयरों में लाभ से बाजार धारणा बेहतर हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.95 प्रतिशत के उछाल से 66.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

अगला लेख