Hanuman Chalisa

सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर, वाहन कंपनियों के शेयर चढ़े

Webdunia
सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (22:46 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयरों में लाभ से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। हालांकि बाजार ने कारोबार के दौरान अपना अधिकांश शुरुआती लाभ गंवा दिया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 60,412.32 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। कारोबार की समाप्ति पर अंत में यह 29.41 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड स्तर 60,077.88 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.90 अंक यानी 0.01 प्रतिशत के लाभ से अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 17,855.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति का शेयर सबसे अधिक 6.53 प्रतिशत चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और इन्फोसिस, एलएंडटी, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट आई। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 17 नुकसान में रहे, जबकि 13 में लाभ रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। आईटी तथा फार्मा कंपनियों में मुनाफावसूली से वाहन कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त का लाभ सिमट गया।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर से मांग में सुधार की उम्मीद से वाहन कंपनियों के शेयरों में जोरदार लाभ रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार अपनी बढ़त को कायम नहीं रख पाया और स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।

उन्होंने कहा कि रियल्टी शेयरों सकारात्मक परिवेश से तेजी का रुख रहा। वहीं आगामी त्योहारों के दौरान आटोमोबाइल क्षेत्र में बिक्री बढ़ने की उम्मीद में धारणा तेजी की रही। बाजार इस सप्ताह अगस्त के बुनियादी क्षेत्र उद्योग के उत्पादन आंकड़ों और सितंबर के विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों पर भी नजर लगाए हुए है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप स्थिर रुख के साथ बंद हुए। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट और जापान के निक्की में गिरावट आई।दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 15 पैसे टूटकर 73.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख