Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 396 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 18000 से नीचे

Webdunia
मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (16:36 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स 396 अंक की डुबकी लगा गया। इसी तरह निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 18,000 अंक से नीचे आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 60,322.37 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 18,000 अंक से नीचे 17,999.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयरों में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। मुद्रास्फीतिक दबाव की वजह से कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं जिसका असर मांग पर पड़ेगा। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख